मंगलवार, 8 नवंबर 2016

इतिहास और कल्पना



यह ब्लॉग "इतिहास और कल्पना" (imaginationinhistory.blogspot.in) उन सभी के लिए है जो इतिहास पढ़ने के  पारंपरिक तरीको से ऊब चुके है। जो सिर्फ तथ्यों और आंकड़ो में नहीं जीना चाहते। जो इतिहास पढते समय इतिहास का हिस्सा बन जाते है।  इस ब्लॉग में ऐतिहासिक पात्रो के बारे में जिस तरह चर्चा की जाएगी उसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन के साथ साथ ज्ञान प्राप्ति से  हैं I  ध्यान दे ! हमारा उद्देश्य इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ के प्रस्तुत करना नहीं है बल्कि इतिहास के साथ हमारे मन की अंतक्रिया को समझना है I इतिहास की कई घटनाओ के बारे दिमाग में उपजे प्रश्नो , जैसे "यदि ऐसा न होता तो क्या होता?" आदि का आनन्द लेने से है I ऐसा नहीं है कि इस ब्लॉग पर सिर्फ काल्पनिक बाते होंगी, हम साथ ही साथ ज्ञान की सीमा से भी जुड़े रहने का प्रयास करेंगे ताकि यह ब्लॉग सामान्य पाठक और विद्यार्थियों के हितो की भी रक्षा कर सके I
इस ब्लॉग में आपको इतिहास के सभी काल-खंडो से पोस्ट मिलेगी चाहे वह "विश्व का इतिहास" हो , या भारत का इतिहास हो, आधुनिक हो, या मध्यकालीन I  
            यूँ तो यह ब्लॉग अपनी मौलिकता बरक़रार रखेगा I फिर भी यदि किसी लेख का कोई अंश  को कहीं से उद्धृत किया जायेगा  तो  उसका सन्दर्भ दिया जायेगा I 
           तो मैं स्वागत करता हूँ आप सब का, आईये और मनोरंजनपूर्ण ज्ञान के सागर में डुबकी लगाइए I
                                                स्वागतम ! स्वागतम !! स्वागतम !!!

 
         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें